6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस चालक ने लगाए ब्रेक तो ट्रक से हुई भिड़ंत

bikaner news- यात्रियों को मामूली चोट
less than 1 minute read
Google source verification
bus- truck accident in bikaner

बस चालक ने लगाए ब्रेक तो ट्रक से हुई भिड़ंत

लूणकरनसर. राजमार्ग-62 पर मलकीसर बस स्टैण्ड के समीप सोमवार को एक लोक परिवहन की बस के चालक की लापरवाही से पीछे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि चालक द्वारा ट्रक को कुछ हद तक नियन्त्रित करने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक व बस की भिड़ंत में एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है।

लूणकरनसर हाइवे पुलिस के प्रभारी हैड कांस्टेबल गिरवरसिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3.३0 बजे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर लूणकरनसर से सूरतगढ़ की ओर लोक परिवहन की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान मलकीसर बस स्टैण्ड के बाद सड़क के किनारे सवारी दिखने पर चालक ने अचानक सड़क पर ही बस के ब्रेक लगा दिए।

इस दौरान पीछे चल रहे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से बस में बैठी एक दर्जन सवारियों के मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिए मरहम-पट्टी कर सहायता की गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक व बस को जब्त किया गया। दुर्घटना में बस के पीछे का हिस्सा व ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग