13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर में एक घंटे तक बंद रही बसें, कारण जानने के लिए करें क्लिक

रोडवेज के कार्मिकों पर अनुबंधित बस चालक व अन्य लोगों के हमले में हुई परिचालक की मौत के बाद बीकानेर आगार में कर्मचारियों ने रोष जताया।

2 min read
Google source verification
roadways bus

roadways bus

बीकानेर. सरदारशहर डिपो के विश्राम स्थल में रोडवेज के कार्मिकों पर अनुबंधित बस चालक व अन्य लोगों के हमले में हुई परिचालक की मौत के बाद मंगलवार को बीकानेर आगार में कर्मचारियों ने रोष जताया। दोपहर 1 से 2 बजे तक बसों का संचालन बंद रखा गया, साथ ही टिकट बुकिंग भी बंद रखी गई। रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने घटना की निंदा करते हुए दो मिनिट का मौन रखकर परिचालक सुशील कुमार को श्रद्धांजलि दी।

संयुक्त मोर्चा ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने व कर्मचारियों की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए रोडवेज मुख्यालय जयपुर ज्ञापन दिया गया है। गौरतलब है कि 15 जुलाई की रात को सरदारशहर डिपो के विश्राम स्थल में रात्रि में विश्राम कर रहे रोडवेज के पांच कर्मचारियों पर एक अनुबंधित बस के चालक एवं उसके साथ आए कुछ लोगों जानलेवा हमला कर दिया, इससे परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए रतनगढ़ ले जा रहे थे, इस दौरान मौत हो गई।

विषाक्त भोजन से बालिका की मौत

बीकानेर. झझू निवासी एक आठ साल की बालिका के विषाक्त भोजन करने से मंगलवार को मौत हो गई। पीबीएम अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सलीम की पुत्री रजिया बांगडसर में अपने ननिहाल गई थी, जहां पर भोजन करने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो उसे 15 जुलाई को पीबीएम में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

एक करोड़ की ठगी के आरोपित नहीं आ रहे पुलिस पकड़ में

बीकानेर. ऑटो पार्ट की कंपनी से एक करोड़ का माल खरीद कर उसे खुर्द-बुर्द करने के आरोपित अब भी पुलिस की पुहंच से दूर है। इस संबंध में ऑटो पार्ट कंपनी के जनरल मैनेजर हरियाणा निवासी सतवीर शर्मा ने बीकानेर में व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि उदासर रोड स्थित साईं बाइक जोन के राज जैन उर्फ राजेश जैन व हीरोश पेरीवाल ने उसकी कंपनी से करीब एक करोड़ रुपए के ऑटो पार्ट की खरीदे थे, लेकिन निर्धारित समय बाद भी भुगतान नहीं किया। आरोपितों की पड़ताल में पता लगा कि वे सामान बेच कर भाग गए।