
representative picture (patrika)
बीकानेर। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के भुगतान को लेकर प्राइवेट स्कूल अब आर-पार के मूड में है। बीकानेर में फेडरेशन ने शिक्षा विभाग को 15 अप्रेल तक का अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया है कि तय समय में पुनर्भरण के निर्देश नहीं मिले तो इन कक्षाओं में नए प्रवेश नहीं दिए जाएंगे।
प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन ने गुरुवार को अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान और स्पष्ट दिशा-निर्देशों की मांग उठाई। फेडरेशन के सचिव गिरिराजखैरीवाल ने बताया कि भुगतान के आदेश जारी होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे स्कूल संचालकों में नाराजगी है।
फेडरेशन ने सत्र 2018 19, 2019-20 और 2020-21 के भुगतान पर लगाए गए अवरोध हटाकर तुरंत राशि जारी करने की मांग की है।
कोविड काल में ऑफलाइन पढ़ाई कराने वाले स्कूलों को बिना शर्त त्वरित भुगतान करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है।
ऐसे स्कूल, जो पोर्टल पर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट अपलोड नहीं कर सके या तकनीकी कारणों से भुगतान से वंचित रह गए, उन्हें एक और अवसर देने की मांग भी की गई है। फेडरेशन ने पिछले पांच वर्षों से यूनिट कॉस्ट में वृद्धि नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे तर्कसंगत बनाने की मांग रखी है।
Updated on:
10 Apr 2026 03:35 pm
Published on:
10 Apr 2026 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
