11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: तलवार से हमलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी से अलग रह रहा था मृतक

Bikaner Crime News:राजस्थान के बीकानेर शहर में तलवार से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan-Police-jeep

राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर शहर में तलवार से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान जयसिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामपुरा बस्ती निवासी परिवादी राजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसके 28 वर्षीय पुत्र जयसिंह का उसकी पत्नी कुंजिका कंवर के साथ पिछले कई साल से विवाद चल रहा था। 10 अप्रेल की रात करीब 10:44 बजे पुत्रवधू का फोन आया, जिसमें उसने जयसिंह को समझा लेने की धमकी दी।

इसके कुछ देर बाद जब राजेंद्र सिंह अपने बेटे को तलाशते हुए गली नंबर 8 स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां जयसिंह के साथ उसके साले कपिल सिंह और भांजे मोहित सिंह मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि कपिल सिंह के हाथ में तलवार थी और उसने जानलेवा हमला किया।

शोर मचाने पर भागे आरोपी

शोर मचाने पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जयसिंह को परिजन तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

हर एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि दो साल से मृतक अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। मृतक के पिता ने भी बेटे के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।