5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सज गए बाजार, शुभ मुहूर्त में पहुंचेंगे खरीदार

पुष्य नक्षत्र आज : रहेगा खरीदारी का विशेष योग, बाजारों में बढ़ेगी चहल-पहल, दुकानों पर सजे विशेष उत्पाद, जेवर और बर्तनों की होगी अधिक खरीदारी
2 min read
Google source verification
Buyers will arrive in the auspicious time, the decorated market

Buyers will arrive in the auspicious time, the decorated market

बीकानेर. दीपावली का पर्व महज आठ दिन दूर है। ऐसे में बाजारों में धीरे-धीरे रौनक परवान चढ़ रही है। बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। एेसे बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की विशेष चहल पहल रहेगी। दुकानदारों ने भी दुकानों को विशेष रूप से सजाया है। शहर के ऑटो मोबाइल्स, ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जूते, इलेक्ट्रोनिक आयटमों के शोरूम-दुकानों पर आकर्षक उत्पाद सजाए गए हैं। कई शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर भी जारी किए हैं।

बुध पुष्य नक्षत्र पर खास तौर पर लोग सोने-चांदी व आर्टिफिशियल आभूषण, बर्तनों की खरीदारी करते हैं। शुभ मुहूर्त के कारण एक तरह से धनतेरस सरीखी खरीदारी हो सकती है। जेवरात के साथ ही लोग नए वस्त्र, उपहार व घरेलू आइटम, बर्तन, जूते सहित विभिन्न उत्पाद खरीद सकते हैं।

बढऩे लगी भीड़

त्योहार पर मुख्य बाजारों में भी लोगों की भीड़ लगने लगी है। वहीं केईएम रोड, स्टेशन रोड, कोटगेट पर अस्थायी दुकानों की भरमार है। केईएम रोड के फुटपाथ पर आर्टिफिशियल आइटम, वस्त्रों की अस्थायी दुकानें लग गई है।

बदला ट्रेंड

आर्टिफिशियल फूल, गुलदस्ते, बंधनवार मालाएं, फ्लावर पॉट, प्लांट, गमले सरीखे आइटम लोगों की पसंद बने हुए हैं। इस तरह के उत्पाद 100 से 800 रुपए तक मिल रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार अब ट्रेंड बदल गया है, आजकल इस तरह के आइटमों की अधिक मांग है। गुलाब, सूरजमुखी, ब्लोस्म, मोगरा, चेरी फ्रूट सहित विभिन्न नामों के फूलों से बाजार अटा पड़ा है। यह आइटम क्रिस्टल, कागज, कपड़े और लकड़ी से निर्मित हैं।

लुभा रहे हैं बंगाल-गुजरात के फैन्सी आइटम

शहर में मिट्टी के दीपक व सजावटी वस्तुओं की बाजार में भरमार है। अलग-अलग डिजाइनों के दीपक सभी को लुभा रहे हैं। कई फैन्सी वस्तुएं भी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। दीपावली पर घरों में खास सजावट के लिहाज से महिलाएं इन वस्तुओं को खरीद रही हैं।

इनमें कलात्मक दीपक, कलश, पूजा की थाली, लैम्प, घंटियां, लालटेन, हाथी आदि वस्तुएं शामिल हैं। पब्लिक पार्क के गेट पास फुटपाथ पर फैन्सी आइटमों की अस्थायी दुकानें लगी हैं, जहां राजकोट के दीपक, बंगाल के अन्य आइटम सजे हैं। बंगाल में हुबली और गुजरात की नदी की मिट्टी के मिश्रण से इन्हें तैयार किया गया है।


50 से 300 रुपए तक की दर

शहर में सड़क किनारे मिट्टी के फैन्सी आइटम 50 से 300 रुपए तक बिक रहे हैं। छोटे दीपक 50 रुपए प्रति दर्जन बिक रहे हैं। वहीं लैम्प, झूमर, घंटियां, लालटेन, मिट्टी से बनी पूजा की विशेष सजावटी थाली 80 से 250 रुपए प्रति नग बिक रही है। बड़ी संख्या में लोग पूजन के लिए बड़े व छोटे दीपक खरीदते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग