25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊँट उत्सव: जूनागढ़ में दिया म्यूजिकल योगा का प्रशिक्षण

bikaner news - अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऊँट उत्सव के तहत शुक्रवार को जूनागढ़ में म्यूजिकल योगा आयोजित किया गया। योगा के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित करने के लिए सुबह साढ़े सात बजे म्यूजिकल योगा डॉ. अमित पुरोहित और दीपक शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर देशी-विदेशी पर्यटकों को म्यूजिकल योगा का लुफ्त उठाया। शुक्रवार को ही शाम को डूंगरसिंह मूर्ति पर वाद्य यंत्र संध्या और फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
camel festival in bikaner

ऊँट उत्सव: जूनागढ़ में दिया म्यूजिकल योगा का प्रशिक्षण

बीकानेर.
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऊँट उत्सव के तहत शुक्रवार को जूनागढ़ में म्यूजिकल योगा आयोजित किया गया। योगा के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित करने के लिए सुबह साढ़े सात बजे म्यूजिकल योगा डॉ. अमित पुरोहित और दीपक शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर देशी-विदेशी पर्यटकों को म्यूजिकल योगा का लुफ्त उठाया। शुक्रवार को ही शाम को डूंगरसिंह मूर्ति पर वाद्य यंत्र संध्या और फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा।

एनआरसीसी में होगी उष्ट्र दौड़
अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव की गतिविधियों में इस बार ऊँट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्थल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र को चुना गया है। प्रतियोगिताएं एनआरसीसी परिक्षेत्र में 12 जनवरी सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। ऊँट उत्सव के उपलक्ष्य पर एनआरसीसी 11-12 जनवरी को अपने यहां नि:शुल्क प्रवेश भ्रमण की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

केन्द्र के निदेशक डॉ. आरके सावल ने कहा कि एनआरसीसी में पहली बार अन्तरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव होने के कारण दर्शकों को यह सुविधा दी गई है।
दौड़ेगा मरुस्थल का जहाज
बीकानेर में 11-12 जनवरी को आयोजित होने वाले अन्तरराष्ट्रीय ऊँट उत्सव की गतिविधियों में इस बार 'ऊँट दौड़' प्रतियोगिता में ऊंट दौड़ १२ जनवरी को उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र सुबह ग्यारह बजे से दोपहर साढ़े बाहर बजे के बीच होगी।