2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायतों में एक मई से लगेंगे शिविर, अधिकारी करेंगे समस्याओं का समाधान

तहसील क्षेत्र में एक मई से राज्य सरकार द्वारा न्याय आपके द्वार के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Apr 2018, 1:26 PM IST

Panchayats

पंचायत

छत्तरगढ़. तहसील क्षेत्र में एक मई से राज्य सरकार द्वारा न्याय आपके द्वार के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। छतरगढ़ उपखंड अधिकारी सबीना विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र में एक मई से तीस जून तक राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार का आयोजन किया जाएगा।

इसमें15 विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दिनों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है। तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में सक्षम अधिकारी उपस्थित रहेंगें।

इन शिविर में भूमि विभाजन, नामातंरण, पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, शुद्विकरण, खातेदारी सहित अन्य प्रकरणों का निपटारा किया जायेंगा। पेंशन प्रकरणों के आवदेन लिए जायेंगे। इसके अलावा पालनहार, विधवा की पुत्री के विवाह में आर्थिक सहायता, अंतंजातीय विवाह इत्यादि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन आरोग्य योजना, पशु बीमा का लाभ तथा डेयरी के लिए किसानों को जानकारी दी जाएगी।

लगेंगी राजस्व अदालत
श्रीकोलायत. जन समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व लोक अदालत के अन्तर्गत न्याय आपके शिविर उपखण्ड क्षेत्र में एक मई से लगेंगे। उपखण्ड अधिकारी जयसिंह मेघवाल ने बताया कि क्षेत्र की ४८ ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत लगेंगी। अभियान का आरम्भ एक मई से ग्राम पंचायत कोटड़ी, २ को संतोषनगर, ३ को चानी, ४ को चारणवाला, ७ को गोगडियावाला, ८ को गजनेर,

९ को फूलासर बड़ा, १० को चाण्डासर, ११ को गोडू, १४ को खारीचारणान, १५ रणजीतपुरा, १६ को सुरजड़ा, १७ को गज्जेवाला, १८ को गुड़ा, १९ को राववाला, २१ को अक्कासर, २२ को बरसलपुर, २३ को भोलासर, २४ को भूरासर, २५ को हाडलां भाटियान, २६ को जग्गासर, २८ को झझू, २९ को गोकूल, ३० को खाखूसर, ३१ को भलूरी, १ जून को खिन्दासर, २ को माणकासर, ४ को हदां,

५ को सियाणा, ६ को बांगड़सर, ७ को खारीया पातवतान, ८ को बीकमपूर, ९ को गिराजसर, ११ को मिठडिय़ा, १२ को मण्डाल चारणान, १३ को नगरासर, १४ को नान्दड़ा, १५ को सेवड़ा, १६ नोखड़ा, १८ को बज्जू, १९ देवड़ों की ढाणी, २० को दियातरा, २१ को दासौड़ी, २२ को भेलू, २५ को भाणेका गांव, २६ को गडिय़ाला, २७ को बीठनोक एवं २८ जून को अभियान का अंतिम शिविर श्रीकोलायत ग्राम पंचायत में होगा।