26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

bikaner news- नापासर-गाढ़वाला सड़क पर कस्बे से तीन किमी दूर शुक्रवार देर रात को बाइक पर सवार कस्बे के दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
सड़क दुर्घटना

सड़क दुर्घटना

नापासर. नापासर-गाढ़वाला सड़क पर कस्बे से तीन किमी दूर शुक्रवार देर रात को बाइक पर सवार कस्बे के दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया जहां नापासर निवासी संजय गोयल की मौत हो गई। उसके साथी विकास मेघवाल का उपचार चल रहा है। इस सबंध में मृतक के पिता ओमप्रकाश गोयल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीसे वाहन चलाकर दुर्घटना का मामला दर्ज करवाया है। बाइक पर सवार दोनों युवक किसी काम से बीकानेर जा रहे थे।


घायल युवक की जयपुर में मौत
बीकानेर. टैक्सी पलटने से घायल हुए तीस वर्षीय युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा अजय कुमार पुत्र धन्नाराम नायक ने बीछवाल थाने में मर्ग दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उसका भतीजा मनोज कुमार पुत्र जगदीश कुमार आठ अगस्त को ख्वाजा कॉलोनी के पास टैक्सी पलटने से घायल हो गया था। उसे पीबीएम से जयपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को उसकी जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।