5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार का टायर फटा, बेकाबू होकर राहगीर को चपेट में लिया, मौत

करमीसर तिराहे पर देर रात हादसा : डिवाडर से टकराकर पलट गई कार, चालक भी घायल  
less than 1 minute read
Google source verification
कार का टायर फटा, बेकाबू होकर राहगीर को चपेट में लिया, मौत

कार का टायर फटा, बेकाबू होकर राहगीर को चपेट में लिया, मौत

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, वहीं शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।सीआइ ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के नगराणा निवासी कार चालक कविश भादू और उसका दोस्त सुरेश चौपड़ा श्रीगंगानगर चौराहे की तरफ से श्रीकोलायत की तरफ जा रहे थे।

करमीसर चौराहे के पास कार का टायर फट गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक को चोट लगने पर भर्ती कराया गया है। सीआइ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई है। चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ व रंग सांवला है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग