scriptबाबा रामदेवजी का जन्मदिन मनाया : गूंज उठे लोक देवता बाबा रामदेवजी के मंदिर | Celebrated Baba Ramdevji's Birthday | Patrika News

बाबा रामदेवजी का जन्मदिन मनाया : गूंज उठे लोक देवता बाबा रामदेवजी के मंदिर

locationबीकानेरPublished: Sep 12, 2018 12:17:22 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

‘भादुड़े री दूज रो जद चन्दो करे प्रकाश, रामदेव बन आय सूं राखिजे विश्वासÓ सरीखे भजनों से सोमवार को लोक देवता बाबा रामदेवजी के मंदिर गूंज उठे।

ramdevra mela 2018

ramdevra mela 2018

बीकानेर. ‘भादुड़े री दूज रो जद चन्दो करे प्रकाश, रामदेव बन आय सूं राखिजे विश्वासÓ सरीखे भजनों से सोमवार को लोक देवता बाबा रामदेवजी के मंदिर गूंज उठे। भादव माह की द्वितीया पर लोक देवता बाबा रामदेवजी का जन्मदिवस मानाया गया। नत्थूसर गेट के अंदर एमएम स्कूल के समीप स्थित मंदिर में पुजारी पंडित सुन्दरलाल जोशी के नेतृत्व में रामदेवजी का विशेष शृंगार कर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में केक काटकर खुशी जताई। सुजानदेसर स्थित प्राचीन मंदिर में मेले-सा माहौल रहा। बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने धोक लगाई। इसके साथ ही भुजिया बाजार, जसोलाई, रामदेव पार्क स्थित रामदेवजी के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पुस्तक प्रदर्शन
राष्ट्रीय समाज सेवा समिति एवं भक्ति मुक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में पद यात्रिया के लिए कोडमदेसर फांटे पर पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्था की तरफ से पुस्तकों का वितरण भी किया जा रहा है।

सेवादार रवाना
लोक देवता बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए सोमवार को भी बड़ी संख्या में पैदल जत्थे रवाना हुए। जय भीम मित्र मंडल सेवा समिति की ओर से पद यात्रियों के लिए सेवादारों का दल रवाना हुआ। संस्था के सुनिल जावा ने बताया कि बीकानेर से 180 किमी दूरी पर स्थित घुड़साल में सेवा शिविर लगाया जाएगा। सोमवार को रवानगी के दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, विनोद चांवरिया, जगदीश सोलंकी, मिथुन चांवरिया, चंद्र प्रकाश, गणेश, राजू आदि मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने की रामदेवरा पैदल जातरुओं की सेवा
बीकानेर. केंद्रीय मंत्री जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से भाजपा नेताओं के साथ बीकानेर से रामदेवरा तक पैदल यात्रा की कुशलक्षेम पूछी और विभिन्न यात्री संघों के कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री ने रामदेवरा में बाबा रामदेवजी की समाधि पर दर्शन कर विश्व शांति, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंत्री का जैसलमेर के भाजपा पदाधिकारियों और बाबा रामदेव वंशज कमेटी के समुद्रसिंह ने स्वागत किया। पंडित महेश व्यास ने तिलक लगाया।
मंत्री ने दियातरा स्थित नौलखा परिवार के बाबा रामदेवजी मंदिर में दर्शन किए। यहां जागरुक सेवा समिति के तत्वावधान में रामदेवजी के जन्मोत्सव अवसर पर केक काटा। इसके बाद तरूण सेवा समिति के कार्यक्रम में शिरकत की। बाद में श्रीरामदेव संस्था, दिल्ली के पाण्डाल में जातरुओं की सेवा की। यात्रियों की सेवा करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों में मूलचंद नौलखा, विजय कौशिक, लक्ष्मीपत भूतोडिय़ा, नीलम जैन, शुभकरण बोथरा, इंद्रचंद सिंघी, इंद्रचंद सेठिया, तोता राम नाई, मांगीलाल मेघवाल, डा. भागीरथ करनाणी, एडवोकेट मनीष गौड़, सुहानी शर्मा आदि शामिल रहे। मोहन सुराणा ने बताया कि फलौदी में मेघवाल का प्रधान अभिषेक भादू व महिपाल भादू ने स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो