
‘हंस चढ़ी मां आयी भवानी, सहाय करे सब देश री’
बीकानेर. खेलनी सप्तमी से होली कार्यक्रमों का आगाज रविवार से हुआ। रियासतकालीन परम्परा के अनुसार शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से कुल देवी नागणेचीजी मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। मां नागणेचीजी को इत्र और पुष्पों से होली खेलाई गई। इस अवसर पर मां नागणेचीजी का अभिषेक, पूजन कर श्रृंगार किया गया। मां के चरणों में अबीर, गुलाल, इत्र और पुष्प अर्पित किए गए। भजनों और फाग गीतों की प्रस्तुतियां हुई। शाकद्वीपीय समाज की ओर से परम्परागत रूप से गोगागेट से सेवग चौक तक गेर निकाली गई।
फागोत्सव के दौरान मरुनायक मंडल के अजय कुमार देरासरी के नेतृत्व में रम्मत कलाकारों और शाकद्वीपीय समाज के लोगों की ओर से ‘हंस चढ़ी मां आयी भवानी रे, सहाय करै सब देश री’, ‘पन्नो रे म्हारी जोड रों रे बीकोणे रे बासी रे’,‘जयपुर रे बाजार में पडियो प्रेमजी बोर’, ‘जयपुर रे बाजार में पडियो प्रेमजी बोर’,‘प्रेमरस री मेंहदी राचडली ’ आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। शाकद्वीपीय भाईबन्धु ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस के अनुसार मंदिर प्रांगण में सुशील सेवग, मरुनायक मंडल के अजय कुमार देराश्री, पुरषोत्तम सेवक, विष्णु सेवग, मेघसा जोशी, बल्लू ,रघु जोशी, महेश गज्जानी, अरुण सेवग, अरविंद सेवग, मनमोहन शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
फागोत्सव के बाद परम्परानुसार गोगागेट से बागड़ी मोहल्ला, भुजिया बाजार, चाय पट्टी, बेदो के चौक से मरुनायक चौक होती हुई गेर सेवगो के चौक में पहुंची। नितिन वत्सस के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को मध्यनजर रखते हुए इस बार खेलनी सप्तमी पर सामुहिक प्रसाद के आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया।
ठाकुरजी को खेलाई पुष्पों से होली
श्री राजरतन बिहारी मंदिर में रविवार को महाफागोत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को पुष्पों से होली खेलाई और फाग गीत व धमाल की प्रस्तुतियां दी। मंदिर और अर्पण सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार भाटिया एवं मंदिर अधिकारी चिरंजीलाल पारीक के अनुसार महाफागोत्सव में चंग पर धमाल, पुष्प होली, राधा कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर फाग गीत और धमाल से गूंजता रहा। कलाकार बाबूलाल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं पवनपुरी क्षेत्र में भी फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने चंग पर धमाल और फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी।
....
Published on:
22 Mar 2021 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
