5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

VIDEO : पाकिस्तान जाने वाला पानी अब मिलेगा इलाके के किसानों को

आजादी के बाद जो पानी पाकिस्तान जाना था। उसे अब मोदी सरकार रोकेगी। उस पानी को रोककर हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के 12 जिले सिंचित होंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ बीकानेर जिले को मिलेगा।

Google source verification

खाजूवाला. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को खाजूवाला दौरे पर रहे। उन्होंने ग्राम पंचायत 2 केएलडी जीरोआरडी में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। यहां लोगों ने केन्द्रीय मंत्री को स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि कुन्दनसिंह राठौड़ ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत 2 केएलडी जीरोआरडी पहुंचे।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास में दिन रात काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से लाखों महिलाओं को आज चूल्हे व धूएं से निजात मिली है। वहीं महिलाएं भी खुश है। आजादी के बाद जो पानी पाकिस्तान जाना था। उसे अब मोदी सरकार रोकेगी। उस पानी को रोककर हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के 12 जिले सिंचित होंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ बीकानेर जिले को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने पंचायत परिसर में बने किसान भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र राजवी, श्रवण कुमार डारा, प्रभुसिंह राठौड़, भोजराज मेघवाल, रामसिंह भाटी, थानसिंह भाटी, भूपसिंह, पवन शर्मा, मुमताज खां, सतीश मेघवाल, राजेश सक्सेना, बिश्नाराम बिश्नोई, मुखराम खाती, सोहन बिजारणियां, शिवदत्त सिग्गड़, रामधन बिश्नोई, नत्थुसिंह राजवी, शंकरलाल पारीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

पाइप लाइन का अधूरा कार्य पूरा करें
बिग्गा. सातलेरां गांव में ग्राम पंचायत की ओर से बिछाई जा रही पेयजल लाइन का कार्य अधूरा छोडऩे से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां हाइवे से उत्तर दिशा में बने नलकूप से गांव में पानी पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम दो माह पूर्व शुरू किया गया था। ठेकेदार ने गांव में अधूरा काम कर बीच में छोड़ दिया। इसके बाद एक माह से अधिक समय से यह काम अधर में है। ठेकेदार ने गांव में कई जगह पर अंतिम सिरे पर लाइन बन्द नहीं कर पाइपों को जमीन से ऊपर काट कर खुला छोड़ दिया। इससे पाइप लाइन में मिट्टी भरने से अवरूद्ध हो रही है तथा जमीन से पाइप ऊपर होने के कारण लोग रात के समय ठोकर खाकर गिर रहे है। वहीं वाहनों से पाइप खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के जमीन से ऊपर निकाल कर छोड़े गए पाइपों को बन्द कर जमीन में पाटने तथा पेयजल लाइन बिछाने का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग प्रशासन से की है।