6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारा कैंडिडेट कौन हो : बीकानेर विधानसभा के लिए आदर्श शर्मा का विजन

बीकानेर विधानसभा के लिए आदर्श शर्मा का विजन
less than 1 minute read
Google source verification
changemakers

changemakers

संभावित दावेदार: आदर्श शर्मा (चेंजमेकर)

विधानसभा क्षेत्र: बीकानेर पूर्व

क्या है विजन

विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में निम्न मुद्दों और समस्याओं के निराकरण कराने के वादे के साथ चुनाव लडूंगा। मेरा विजन इस प्रकार रहेगा-

१. बीकानेर शहर के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन से कई तरह की परेशानी है। रेल पटरियों के दोनों तरफ गंदगी फैली पड़ी है। रेलवे फाटक बंद रहने से मुख्य बाजार में दिनभर जाम लगा रहता है। इस परेशानी से जनता को निजात दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगा।

२. बीकानेर संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार कराना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। अस्पताल में सुधार कराना एवं असहाय व गरीब को सुगम उपचार की व्यवस्था कराना।

३. शहर को स्वच्छ, सुन्दर और हरा-भरा बनाने के साथ ही स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास करूंगा।

४. आम नागरिकों के दैनिक कार्य मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, भवन निर्माण स्वीकृति के लिए निगम में एक सेल की स्थापना कराना और बिना उलझन के तुरंत यह प्रमाण पत्र बन जाए एेसी व्यवस्था बनाना।

५. शहर में सीवरेज की बड़ी समस्या है। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, बिजली की तारों, विद्युत पोल आदि की समस्या का समाधान कराना।

६. युवाओं को रोजगार के लिए राजकीय योजनाओं का सरलीकरण कराना, ऋण दिलाना और प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना।

७. शहर में बेसहारा गोवंश बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके स्थाई समाधान के लिए प्रयास करूंगा।

८. कचरा डम्पिग यार्ड और ठोक कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था कराना।

९. कच्ची बस्तियों और पट्टा नहीं बने भवनों व भूखण्डों के पट्टे दिलवाना।

१०. शहर की सड़कों का जीर्णोद्धार कराना और स्ट्रीट वेंडरों को स्थाई जगह दिलाना।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग