3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमारा कैंडिडेट कौन हो : बीकानेर विधानसभा के लिए छैलू सिंह शेखावत का विजन

बीकानेर विधानसभा के लिए छैलू सिंह शेखावत का विजन

less than 1 minute read
Google source verification
changemakers

changemakers

संभावित दावेदार: छैलूसिंह शेखावत (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र: श्रीडूंगरगढ़

क्या है विजन

प्राथमिकता से करवाएंगे विकास
बिजली समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, रोजगार आदि क्षेत्र में प्राथमिकता से विकास करवाएंगे। साथ ही क्षेत्र में फ्लोराइड पानी के समस्या को लेकर नीति बनाएंगे।


१. विधानसभा क्षेत्र में कृषि कुओं की बहुतायत है, लेकिन किसान विद्युत समस्या से परेशान है। इस समस्या के निवारण के लिए प्राथमिकता रहेगी।
२. श्रीडूंगरगढ कस्बे में बरसाती व गन्दे पानी की निकासी बड़ी समस्या है। इसके लिए यहां ड्रेनेज व्यवस्था करवाना।
३. तहसील के कई गांवों में फ्लोराइड युक्त व खारा पानी होने के साथ ही पानी की जो कमी है। उसका समाधान प्राथमिकता से करने के प्रयास होंगे।
४. ग्रामीण व शहरी चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करना।
५. किसानों को कम लागत में फायदेमंद खेती के आयाम स्थापित करवाना।
६. उच्च शिक्षा व रोजगार से जुड़े शिक्षा केन्द्र स्थापित करवाना।
७. कृषि ऊपज से जुड़े औद्योगिक इकाइयों के स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
८. पशुधन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार की जाएगी।
९. गिरते जल स्तर के समाधान के लिए किसानों को नहरी पानी की व्यवस्था करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
१०. ग्रामीण क्षेत्र में सड़क से वंचित गांवों को सड़क मार्ग से जोडऩे व सड़कों को सुदृढ़़ करवाने की प्राथमिकता रहेगी।

Story Loader