14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : कम दूरी के लिए सस्ती होगी तांगा व घुड़सवारी

अश्व अनुसंधान केन्द्र ने भेजा प्रस्ताव बीकानेर अश्व अनुसंधान केन्द्र पर्यटकों को कम दूरी के लिए तांगा व घुड़सवारी कम दर पर करवाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। यह बात बुधवार को बीकानेर में अश्व पर्यटन के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एससी मेहता ने कही।

less than 1 minute read
Google source verification
Cheap and affordable for a short distance

कम दूरी के लिए सस्ती होगी तांगा व घुड़सवारी

बीकानेर. बीकानेर अश्व अनुसंधान केन्द्र पर्यटकों को कम दूरी के लिए तांगा व घुड़सवारी कम दर पर करवाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। यह बात बुधवार को बीकानेर में अश्व पर्यटन के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एससी मेहता ने कही।

मेहता ने कहा कि आमजन में अश्व संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने, हर वर्ग के लोगों को अश्व सवारी, तांगा सवारी एवं बग्गी सवारी किफ ायती दरों पर उपलब्ध कराने और बीकानेर शहर को रमणीय पर्यटन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकानेर में अश्व पर्यटन की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में 7000 पर्यटक एवं करीब 1200 किसान व विद्यार्थी इस केंद्र पर आए एवं अश्वों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर बीकानेर के दर्शनीय स्थल के रूप में हॉर्स इकोटूरिज्म व गूगल बिजनेस पेज बनाया गया, उस पर ताजा जानकारी उपलब्ध कराई गई।

40 से अधिक औषधीय पौधे

मेहता ने बताया कि यहां हर्बल गार्डन बनाया गया और 40 से अधिक औषधीय पौधे लगाए। मरु धोरे को विकसित किया और दो झोपडिय़ां लगवाई गई व अश्व संग्रहालय को नया रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि प्री-वेडिंग एवं सेरेमोनियल शूटिंग के लिए केंद्र को खोला गया, पर्यटकों के लिए झूले लगवाए गए। साथ ही बग्गी को विशेष रूप से राजस्थानी चित्रकारी से सजाया गया। पूरे कैम्पस और हर्बल गार्डन को और अच्छा करने के लिए इस वर्ष 3000 पौधे लगाए गए।