6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबाव या भय की आशंका वाले क्षेत्र चिह्नित करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली संभाग के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकमतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
2 min read
Google source verification
Chief election officer bikaner visit

दबाव या भय की आशंका वाले क्षेत्र चिह्नित करें

बीकानेर. लोकसभा चुनाव के दौरान वोटर पर्ची मतदाता की पहचान का आधार नहीं होगी। शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने कलक्टर सभागार में संभाग के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इपिक कार्ड (मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र) या 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाने पर ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आनन्द कुमार ने ऐसे क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश भी दिए, जहां मतदाताओं को किसी दबाव या भय की आशंका हो। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, छाया आदि आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।

ये भी दिए निर्देश
उन्होंने संभाग के जिलों में वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई, नाकाबंदी, लाइसेंसशुदा हथियारों को जमा करने की स्थिति, आइटी एप्लीकेशंस, आदर्श आचार संहिता की पालना, चुनाव व्यय, नामांकन के दौरान व्यवस्था, मतदान दिवस के लिए इंतजाम जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

नाकों पर लगाएं कैमरें
बैठक में पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मोहन लाल लाठर ने कहा कि अंतरराज्यीय नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और अवैध शराब एवं डोडापोस्त की रोकथाम के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। आइजी सीआईडी (सीबी) विशाल बंसल ने कहा कि अन्य राज्यों से ड्रग्स और शराब न आए, इसके लिए नाकाबंदी की जाए। जरूरत पड़े तो सीमावर्ती गांवों में जाकर देखें कि कहीं घरों में अवैध रूप से शराब तो नहीं रखी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने चुनाव के दौरान प्रतिबंधात्मक कार्रवाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज डॉ. बीएल मीना, जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर कुमार पाल गौतम, चूरू के जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक, हनुमानगढ के जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन, श्रीगंगानगर के जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद नकाते, बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, हनुमानगढ़ व चूरू के जिला पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर एएच गौरी और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक आदि उपस्थित थे।

बीकानेर मॉडल अन्य जिलों में होगा लागू
आनंद कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांगजनों के लिए वाहन व्यवस्था का बीकानेर का मॉडल संभाग के चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में भी लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर पर वाहन की व्यवस्था की है। इससे मतदान केन्द्र तक दिव्यांगजनों की कम समय में चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। दिव्यांगजनों को वाहन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था उपखंड अधिकारी करेंगे। नई व्यवस्था से मतदान केन्द्रों पर आवश्यक संख्या में वाहन उपलब्ध सकेंगे और वाहनों पर व्यय में भी कमी आएगी

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग