25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे बीकानेर, यह रहेगा कार्यक्रम

मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे बीकानेर, यह रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आएंगे बीकानेर, यह रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 1 बजे बिसाऊ (झुंझुनू) से प्रस्थान कर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। एमएम ग्राउंड में मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। शाम 4:15 बजे गंगाशहर सुजानदेसर रोड स्थित श्रीराम झरोखा कैलाश धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। सायं 4:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट जाएंगे तथा 5.10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शिक्षामंत्री ने किया वेलोड्रम का निरीक्षण
मुख्यमंत्री के बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में नवनिर्मित साइक्लिंग वेलोड्रम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की। डॉ. कल्ला ने कहा कि खेलों में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। बीकानेर से साइक्लिंग के अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। साइक्लिंग के क्षेत्र में यहां का स्वर्णिम इतिहास रहा है। इस वेलोड्रम के बनने से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अन्तरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के मापदंड के अनुरूप ट्रैक उपलब्ध हो सकेगा। विवि कुलपति मनोज दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र ही इन खिलाड़ियों को साइकिलें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनिका जाट, दिनेश तर्ड, मानव सारडा, कविता सिहाग, मनोज तर्ड, विश्वविद्यालय कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।