5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा रूट के सुधर रहे हाल, बाकि शहर बेहाल, देखे तस्वीरें…

बीकानेर. गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सूरसागर को फिर चमका दिया गया है। लेकिन प्रशासन यात्रा रूट से इतर स्थानों से बेखबर है। सड़कों पर गड्ढे, उफनते सीवर चैम्बर, टूटे पड़े डिवाइडर एवं सड़को पर लाइटों के अभाव में शहरवासी परेशान हैं।
2 min read
Google source verification
Chief Minister's Gaurav Yatra

गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सूरसागर को फिर चमका दिया गया है। पिछले दिनों गंदे पानी से लबालब हुए सूरसगार को प्रशासनिक व निगम-न्यास के अमले ने फिर उसे पहले वाला स्वरूप दे दिया है। फव्वारे और लाइटिंग की भी खूबसूरत व्यवस्था कर दी है। टूट-फूट की मरम्मत कर रंग-रोगन किया गया है।

Chief Minister's Gaurav Yatra

प्रशासन यात्रा रूट से इतर स्थानों से बेखबर है। सड़कों पर गड्ढे, उफनते सीवर चैम्बर, लाइटों के अभाव में शहरवासी परेशान हैं। पुलिस लाइन स्थित विद्युत थाने के सामने मंगलवार को सीवरेज से गंदा पानी निकलता रहा और नहीं चाहते हुए भी आमजन को भोजन परोसा गया।

Chief Minister's Gaurav Yatra

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को देखते हुए यात्रा रूट की सड़कों पर रंगरोगन का काम किया जा रहा है।

Chief Minister's Gaurav Yatra

यात्रा रूट में नहीं आने वाली शहर की सड़के एवं डिवाइडर टूटे पड़े है। इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

Chief Minister's Gaurav Yatra

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को देखते हुए यात्रा रूट की सड़कों पर बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त कर उन्हें ऊंचा भी किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान कोई रुकावट पैदा नहीं हो।

Chief Minister's Gaurav Yatra

परकोटे में कई संकरी गलियों व मोहल्लों में बिजली के तार लोगों के घरों से सटते हुए गुजर रहे हैं और झूलते तारों से करंट की आशंका बनी हुई है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। परकोटे में गली-गली में तारों का जाल है।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़