7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल सुधार गृह में रात को बाल अपचारी भिड़े, छह जने चोटिल

गजनेर रोड ओवरब्रिज के पास स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार रात बाल अपचारी आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे चले लात-घुसों में छह बाल अपचारी घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Child Reform Home Bikaner

Child Reform Home Bikaner

बीकानेर. गजनेर रोड ओवरब्रिज के पास स्थित बाल सुधार गृह में मंगलवार रात बाल अपचारी आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे चले लात-घुसों में छह बाल अपचारी घायल हो गए। उन्हें देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में ले जाकर मरहम पट्टी कराई गई। बाल अपचारी गृह में मचे तांडव के दौरान हालात इस कदर हो गए कि एक गुट ने कमरे का दरवाजा तक तोड़ डाला। मारपीट के दौरान सुधार गृह के कार्मिक भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जानकारी के अनुसार रात करीब ९.०० बजे खाना खाते समय बाल अपचारियों के बीच चम्मच को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान आपस में गाली-गलौच के बाद तीन अपचारी एक कक्ष में चले गए और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। रात करीब ९.३० बजे दूसरे गुट के अपचारियों ने तेश में आकर दरवाजा तोड़ डाला और अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घुसे चले। दीवारों से सिर टकराने और फर्स पर पटकने से बंदियों के सिर आदि पर चोटें लगी। इस दौरान एक रॉड से वार करने की बात भी सामने आई है। काफी देर झगडऩे के बाद सुधार गृह के कार्मिक अपचारियों को काबू कर पाए। इसके बाद छह घायल बाल अपचारियों को रात १०.३० बजे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया। जहां उनकी मरहम पट्टी करने के बाद रात ११.३० बजे उन्हें वापस बाल सुधार गृह लाकर छोड़ दिया गया।

यह है झगड़े की असली वजह
एक बाल अपचारी आक्रामक है। उसके बारे में एक अन्य बाल अपचारी ने मजिस्ट्रेट से नशा करने की शिकायत की थी। इससे वह रंजिश रखने लगा। पहले भी एक बार यह आरोपित बाल अपचारी झगड़ा कर चुका है। रात को मामूली बात पर फिर उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर झगड़ा किया। इससे पहले मंगलवार शाम मजिस्ट्रेट बाल सुधार गृह पहुंचे तब भी बाल अपचारी ने आक्रामक भाव प्रदर्शित किए थे।

नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
बाल सुधार गृह में झगड़ा होने के काफी देर बाद तक जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे। बताते है कि झगड़े के दौरान भी बाल अपचारी इस कदर एक दूसरे के खून के प्यासे हो रखे थे कि वहां मौजूद स्टाफ भी उन्हें काबू करने बीच में नहीं पड़ा। कुछ देर आपस में मारपीट के बाद जब उनका गुस्सा कुछ ठंडा पड़ा तब सुधार गृह के कार्मिकों ने उन्हें अलग-अलग बैरकों में बंद किया। साथ ही घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थिति नियंत्रण में
&खाने के दौरान चम्मच के लिए झगड़ा शुरू हुआ था। छह बाल अपचारियों के चोटें लगी है। प्रारम्भिक तौर पर उनका उपचार कराना जरूरी था। झगड़े की असली वजह और उसमें कौन-कौन लिप्त थे इसकी पड़ताल की जाएगी। फिलहाल बाल सुधार गृह में हालात नियंत्रण में है।
कविता स्वामी, सहायक निदेशक बाल सुधार गृह।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग