5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान ! यहां खेल-खेल मे बच्चों ने खा ली चूहे मारने वाली दवा

पूगल थाना इलाके के करणपुरा चार डीडी चक निवासी रामचंद्र की पांच वर्षीय बेटी वसुंधरा, तीन वर्षीय बेटा सुमित व डेढ़ वर्षीय बेटी राजेश्वरी घर की बाखल में खेल रही थी। बाखल में ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर में चूहे मारने वाली दवा रखी थी। तीनों बच्चों ने भूलवश दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगीं और वे अचेत हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
सावधान ! यहां खेल-खेल मे बच्चों ने खा ली चूहे मारने वाली दवा

सावधान ! यहां खेल-खेल मे बच्चों ने खा ली चूहे मारने वाली दवा

घर की बाखल में खेलते-खेलते बच्चों ने ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में रखी चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, पूगल थाना इलाके के करणपुरा चार डीडी चक निवासी रामचंद्र की पांच वर्षीय बेटी वसुंधरा, तीन वर्षीय बेटा सुमित व डेढ़ वर्षीय बेटी राजेश्वरी घर की बाखल में खेल रही थी। बाखल में ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर में चूहे मारने वाली दवा रखी थी। तीनों बच्चों ने भूलवश दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगीं और वे अचेत हो गए।

बच्चों के पिता रामचन्द्र ने बताया कि बच्चों को पहले पूगल सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने पीबीएम रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी खाजूवाला विधायल डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को दी। पीबीएम अस्पताल में समाजसेवी हरिकिसनसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र ढाका व विनोद ने बच्चों के इलाज में मदद की। पीबीएम के चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों की हालत में सुधार है। बच्चों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।