5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

चाइनीज मांझे का कहर, व्यक्ति के नाक और गाल पर गहरा घाव, देखिये वीडियो

शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर भले ही रोक लगी हो, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के चलते उसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

Google source verification

बीकानेर . शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री पर भले ही रोक लगी हो, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के चलते उसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। यही कारण है कि आए दिन मांझे से जख्मी होने के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को मुक्ता प्रसाद निवासी सुभाष चन्द्र सर्वोदय बस्ती से निकल रहे थे, तभी सड़क पर चाइनीज मांझा आ गया।

 

 

सुभाष चन्द्र के नाक और गाल पर गहरा घाव हो गया। बाद में राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाकर उपचार करवाया। न्यू इण्डिया जागृति मंच के कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ सह संयोजक हरेन्द्र सिंह तंवर ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।