17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिसमस पर चर्च सजे, प्रार्थना हुई, सांता क्लॉज ने बांटे उपहार

प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर शहर में ​िस्थत चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में गीतों का गायन हुआ। चर्च परिसर में क्रिसमस केक काटा गया। क्रिसमस ट्री और चरनी सजाई गई। सांता क्लॉज ने बच्चों के साथ नृत्य किया। बच्चों को उपहार बांटे। मसीही समुदाय के घरों में क्रिसमस पर दिनभर बधाइयां देने का क्रम चलता रहा।

2 min read
Google source verification

âæ´Ìæ €UÜæòÁ Ùð Õæ´ÅUð ©ÂãæÚU Õè·¤æÙðÚU ×ð´ ÂýÖé §üâæ ×âèã ·¤æ Á‹×çÎÙ çR¤â×â ãáôü„æâ ·Ô¤ âæÍ ×ÙæØæ Áæ ÚUãæ ãñÐ âéÕã ×âèãè ¥ÚUæÏÙæÜØô´ ×ð´ çßàæðá ÂýæÍüÙæ ãé§üÐ ÖçQ¤ »èÌ ãé°Ð âæ´Ìæ €UÜæòÁ Ùð Çæ´â ·¤ÚU Ց¿ô´ ·¤æ ×Ù ÕãÜæØæ ß ç»ÅU çßÌçÚUÌ ç·¤°Ð ÈôÅUô ÙõàææÎ ¥ÜèÐ

बीकानेर. ‘आया आया जगत में ईश्वर का बेटा’,‘ओ प्यारी रात खुशी की रात आई है’, ‘चरवाहे नाचें घूमें के आज सभी गा रहे धुन सुना रहे मिलकर करें वंदना’,‘झूमों नाचों खुशी से आज यीशु पैदा हुआ’ और ‘खुश है तारे खुश है चन्दा जन्मा है जन्मा है मसीह’ सरीखे गीतों की गूंज बुधवार को शहर के गिरजाघरों में रही। प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों में चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। कैरल गीतों का गायन हुआ। क्रिसमस ट्री सजाए गए। सांता क्लाज ने पारंपरिक नृत्य किया। बच्चों को उपहार और टॉफिया बांटी। क्रिसमस केक काटे गए। मसीही समुदाय के लोगों ने क्रिसमस श्रद्धा, आस्था एवं खुशियों के साथ मनाया। दिनभर क्रिसमस की बधाइयां देने और घरों पर मेहमानों के आदर-सत्कार का क्रम चलता रहा।सर्किट हाउस के पास िस्थत सेंट मार्क्स सीएनआई चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना हुई। रेव. पैटि्रक कैरोल जोजफ ने विशेष आराधना करवाई। उन्होंने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी घटनाओं का संदेश सुनाया। जमित मारकर ने प्रार्थना की। एंजल कैरोल जोजफ, बीना लॉयल व आशीष बरनबास ने बाइबिल पाठ पढ़ा। चर्च सचिव जैश मारकर ने बताया कि आराधना के बाद रेव. पैटि्रक कैरोल जोजफ ने क्रिसमस केक काटा । रोहित किंग ने सांता क्लॉज के रूप में सभी बच्चों को उपहार दिए। क्रिसमस ट्री व चरनी की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। मसीही समुदाय के लोगों ने विशेष आराधना के बाद एक दूसरे को प्रभु यीशु जन्म की बधाइयां दी।

प्रभु यीशु के प्रेम व दया के संदेश को दुनिया तक पहुंचाए

सेंटं फ्रांसिस जेवियर कैथोलिक चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर दिन की शुरूआत पवित्र मीसा से हुई। सुसमाचार फादर स्टीफेन ने दिया। उन्होंने बताया कि जब तक हम सभी एक दूसरे से प्रेम न करे, एक दूसरे को माफ न करे, तब तक क्रिसमस का कोई अर्थ नहीं। इसलिए जरुरी है कि हर एक ईसाई प्रभु यीशु के प्रेम और दया के संदेश को दुनिया तक पहुंचाए। मीसा के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। केक काटा गया। क्रिसमस पर चर्च में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया। छोटे बच्चे सांता क्लॉज का रूप धारण कर आए। बुधवार को पली पुरोहित साजु अगस्टीन और फादर स्टीफेन का फीस्ट भी था। इस अवसर पर केक काटकर उनके फीस्ट को सभी ने मनाया।