6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में इनकी लॉटरी निकलेगी पहले, देखिए वीडियो

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में २७ जून को कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली जाएगी।
2 min read
Google source verification
Cleaning staff recruitment

Cleaning staff recruitment

बीकानेर. सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में २७ जून को कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली जाएगी। सबसे पहले बीकानेर नगर निगम, फिर देशनोक नगर पालिका तथा इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में मिले आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। सोमवार को कलक्टर सभागार में कम्प्यूटर लॉटरी प्रक्रिया का डेमो हुआ।

जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डेमो में बताया गया कि सबसे पहले भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी और दिव्यांग अभ्यर्थियों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग तथा सबसे बाद में सामान्य अभ्यर्थियों की लॉटरी निकलेगी। प्रत्येक वर्ग में पहले विधवा, परित्यक्ता, महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की लॉटरी निकलेगी।

इस दौरान निगम आयुक्त प्रदीप के गावंडे, स्थानीय निकाय उप निदेशक ताज मोहम्मद राठौड़, सहायक लेखाधिकारी गोपाल शर्मा, देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से मनोनीत सदस्य पार्षद मंगलाराम पंडित आदि उपस्थित थे।

निरस्त आवेदनों की सूची नहीं
लॉटरी प्रक्रिया के डेमो के दौरान मनोनीत सदस्य मंगलाराम ने निरस्त आवेदनों की सूची जारी करने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि अभी तक आवेदकों को पता ही नहीं है कि उनका आवेदन स्वीकृत हुआ है या निरस्त। स्थानीय निकाय स्वीकृत और अस्वीकृत आवेदनों की सूची को जारी करे।

बचते रहे अधिकारी
डेमो के दौरान मुद्दा उठने के बाद भी निगम अधिकारी निरस्त आवेदनों की सूची जारी करने और संख्या बताने से बचते रहे। कलक्टर ने भी निगम अधिकारियों से इसका कारण पूछा तो निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग से एेसे आवेदनों की सूची जारी करने को लेकर निर्देश नहीं है। वहीं निगम सूत्रों के अनुसार नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर मिले १०,२५५ आवेदनों में से १०४० आवेदन निरस्त बताए जा रहे हैं।

कन्ट्रोल रूम स्थापित
सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। कन्ट्रोल रूम २७ जून को सुबह ८ बजे से रात ९ बजे तक और २८ जून को सुबह ९ बजे से सभी नगरीय निकायों की लॉटरी सम्पादित नहीं होने तक काम करेंगे। उप निदेशक प्रशासन डॉ. वीरेन्द्र सिंह को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया है।


तैयारियों का लिया जायजा

सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर लॉटरी निकालने की तैयारियों का सोमवार को महापौर तथा निगम अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान महापौर नारायण चौपड़ा, क्षेत्रीय स्थानीय निकाय उप निदेशक ताज मोहम्मद राठौड़, आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने आवश्यक निर्देश दिए। महापौर और निगम अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान अभियंता मुकेश कुमार, भण्डार प्रभारी किशन पुरोहित, पार्षद राजा सेवग आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग