11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दस बजे आएंगे बीकानेर, डूंगर कॉलेज और गंगाशहर में कार्यक्रम

- कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित - प्रदेश प्रभारी रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी रहेंगे साथ
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दस बजे आएंगे बीकानेर, डूंगर कॉलेज और गंगाशहर में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दस बजे आएंगे बीकानेर, डूंगर कॉलेज और गंगाशहर में कार्यक्रम

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को सीएम दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया। पहले डूंगर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम था लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद इसे आयोजकों ने इसे भी मंगलवार को रख लिया। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्षा गोविन्द सिंह डोटासरा भी बीकानेर आ रहे है। तीनों विशेष विमान से सुबह पौने दस बजे नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से 10 बजे डूंगर कॉलेज परिसर पहुंचकर छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। एक घंटे बाद सुबह 11 बजे कार से गंगाशहर िस्थत तेरापंथ भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे। यहां करीब 2 बजे तक रूकेंगे और इसके बाद विशेष विमान से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।