5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम बोले, अब बहुत कम आएगा पानी का बिल

बीकानेर. यहांरविवार शाम कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी कमी रही, उसे अब दूर करने का मौका है।
less than 1 minute read
Google source verification
CM says, now the water bill will come down very little

सीएम बोले, अब बहुत कम आएगा पानी का बिल

बीकानेर. यहां सीताराम भवन में रविवार शाम कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी कमी रही, उसे अब दूर करने का मौका है। उन्होंने चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को भी जनता के बीच सक्रिय रहने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि अब एेसी व्यवस्था कर रहे है कि पानी के बिल बहुत कम आएं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम होटल पार्क पैराडाइज में करने के बाद सोमवार सुबह चुनिंदा स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा भी करेंगे।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में स्थानीय स्तर पर कोई मतभेद नहीं हैं। सभी एक साथ हैं। ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिले वोटों से अधिक वोट लेने हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रहेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कद्र करती है। आखाबीज के दिन मतदान पर चुटकी ली कि उस दिन भाजपा की पतंग को खींचना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक गोविन्दराम चौहान, कन्हैया लाल झंवर, मंगलाराम गोदारा, वीरेन्द्र बेनीवाल, कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल ने भी संबोधित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, रवि पारीक, अरविन्द मिढ्ढा, हीरालाल हर्ष आदि बैठक में शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग