5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह को आएंगी सीएम, शहर में बड़ा गणेशजी से शुरू होगी यात्रा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा के तहत 6 सितम्बर को बीकानेर आएंगी।
2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje

CM Vasundhara Raje

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा के तहत ६ सितम्बर को बीकानेर आएंगी। वे जिले में यात्रा के दौरान मुकाम में दर्शन कर कोलायत, पूगल और लूणकरनसर में आमसभाओं को सम्बोधित करने के बाद बीकानेर शहर में पहुंचेगी। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि बीकानेर पश्चिम व बीकानेर पूर्व में यात्रा की शुरुआत नत्थूसर गेट के बाहर बड़ा गणेशजी मंदिर के आगे से होगी।

इससे पूर्व वे बड़ा गणेशजी मंदिर में दर्शन करेंगी। यहां से गौरव यात्रा गोकुल सर्किल, एमएम ग्राउण्ड, जस्सूसर गेट रोड, फड़बाजार रोड, मुख्य डाकघर, सार्दुल सिंह सर्किल, जूनागढ़ रोड, तीर्थ स्तंभ होते हुए उरमूल सर्किल तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता, मण्डल, मोर्चा, भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व आमजन मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

यात्रा को लेकर चर्चा
गौरव यात्रा को लेकर शनिवार को पश्चिम विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। शहर भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि जिला कलक्टर आवास पर बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के बीकानेर शहर में पहुंचने, यात्रा मार्ग, स्वागत कार्यक्रम आदि को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, एडीएम सिटी सहित विधायक डॉ. गोपाल जोशी, सत्यप्रकाश आचार्य, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, महामंत्री मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष आदि मौजूद रहे।

हेलिकॉप्टर से आएंगी
आचार्य ने बताया कि यह जन-जन की यात्रा होगी। आचार्य के अनुसार इससे पहले शाम ५:३० बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेगी। यहां हेलीपैड बनाया जाएगा। उरमूल सर्किल से मुख्यमंत्री लालगढ़ पैलेस जाएगी।

यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

बीकानेर. शिमला में विधानसभा घेराव के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में शनिवार को शहर यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष धनपत चायल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घटना की निन्दा की व कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बालिकाओं पर लाठीचार्ज कर ओछी मानसिकता का परिचय दिया।

चायल ने बताया कि समय रहते दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान में यूथ कांग्रेस प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान गणेश टाक, देवेन्द्र बिस्सा, जीतू सेवग, इमरान कोहरी, धीरज, राहुल,मनीष, वरुण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग