10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का टिकट कटने से समर्थकों में आक्रोश, जमकर किया हंगामा, जलाए टायर

समर्थकों ने शहर के कोठारी हॉस्पिटल के टायर जलाकर प्रदर्शन किया...
less than 1 minute read
Google source verification
protest

बीकानेर। कांग्रेस की सूची (Rajasthan election 2018 ) में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला (Dr. BD Kalla) का टिकट कटने से उनके समर्थकों ने भारी नाराजगी जताई है। उनके समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल्ला समर्थकों ने दूसरे दिन भी जमकर प्रदर्शन किया। कल्ला समर्थकों ने शहर के कोठारी हॉस्पिटल के टायर जलाकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है की कांग्रेस की पहली सूची में डॉ कल्ला की जगह यशपाल गहलोत को टिकट दिया गया है। जिसको लेकर कल्ला समर्थक विरोध कर रहे है और टिकट बदलने की मांग कर रहे है।


वहीं इधर... कांग्रेस में टिकट वितरण का विरोध
सूरतगढ़/श्रीगंगानगर। कांग्रेस पार्टी में उठे विरोध के स्वर सूरतगढ़ में भी सुनाई पड़ रहे हैं, इसी कड़ी में शनिवार को टिकट के दावेदार अमित कड़वासरा के समर्थकों ने मानकसर चौक पर टायर जलाकर हाईवे रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। सूरतगढ़ में कांग्रेस टिकट के दावेदार अमित कड़वासरा ने टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शनिवार को अपने घर पर समर्थको की बैठक रखी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बागी होकर चुनाव तो नहीं लड़ेंगे लेकिन इसका विरोध जरूर करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के सदैव साथ रहेंगे । कड़वासरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सूरतगढ़ से घोषित किए गए कांग्रेस के उम्मीदवार का जमकर विरोध करेंगे । उन्होंने टिकट वितरण को लेकर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सूरतगढ़ में पैराशूट प्रत्याशी को उतारा गया है। इसके बाद अनेक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माणकसर चौक स्थित नेशनल हाइवे-62 पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस और हाइवे पुलिस मौके पर पहुंची।