1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिम्मत है तो काला कानून लागू करके दिखाए सरकार: पायलट

प्रदेश सरकार ने काले कानून को लागू करने के भरसक प्रयास किए, लेकिन इसे किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Nov 2017, 10:29 AM IST

congress leader sachin pilot

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने काले कानून को लागू करने के भरसक प्रयास किए, लेकिन इसे किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वे इसे लागू करके दिखाए। पायलट ने यह बात सोमवार को नाल स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

congress leader sachin pilot

वे घड़साना में चल रहे किसान आन्दोलन में शामिल होने जा रहे थे।पालयट ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को संरक्षण देने के लिए काले कानून का सहारा लेने वाली थी, उसे किसानों और आमजन की मुसीबतों से कोई लेना-देना नहीं है।

congress leader sachin pilot

पायलट ने कहा कि सरकार किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कमेटी बनाने का जो ठोंग रचा है, उसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस हर पड़ाव को पार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आमजन के जनादेश का अपमान किया है। वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है।

congress leader sachin pilot

पायलट के साथ आए नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि सरकार में जनता की तो दूर, नेता अपने नेताओं की बात भी नहीं सुन रहे। डूडी ने कहा कि पार्षदों की बात विधायक, विधायकों की मुख्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री की बात प्रधानमंत्री भी नहीं सुन रहे। एेसे में आमजन को परेशान है।