
crime news
महाजन. पुलिस ने बुधवार शाम राजमार्ग 15 पर नाकाबंदी कर 4 पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इस मामले में किसी बड़ी गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। महाजन सीआई विजेन्द्र सिल्ला ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने राजमार्ग संख्या 15 पर कस्बे से थोड़ी दूर नाकाबंदी की। इस दौरान राजमार्ग पर बीकानेर की ओर से एक युवक किसी वाहन से उतरकर सड़क किनारे जा रहा था।
पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर युवक को पकड़ा व तलाशी ली तो उसके पास 4 देशी पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजू मंडलोई (२४) निवासी रेड़दा जिला धार मध्यप्रदेश बताया। सीआई ने बताया कि ये अवैध हथियार जोधपुर की ओर से लेकर आना प्रतीत होता है। जांच में पंजाब व अन्य राज्यों की किसी बड़ी हथियार सप्लायर गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी हथियार कहां लेकर जा रहा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
चोरी हुई गाड़ी का २५ दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर . शहर में छोटी गाडि़यों की चोरी के बाद अब बड़ी गाडि़यों के चोरी होने की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। सुजानदेसर क्षेत्र में २५ दिन पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी का सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। हालांकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके फुटेज पीडि़त ने पुलिस को दिए थे।
पीडि़त मूलचंद कच्छावा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट १५ जून को गंगाशहर थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वारदात १० जून की रात करीब ढाई बजे हुई। फुटेज में एक आरोपित एक गाड़ी से उतरता नजर आ रहा है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में आरोपित बोलेरो गाड़ी का लॉक तोड़कर अपने दूसरे साथी के साथ भाग गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। इस मामले की जांच गंगाशहर थाने के सहायक उप निरीक्षक रणजीत ङ्क्षसह को सौंपी गई है।
Published on:
05 Jul 2018 07:52 am
