5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े डॉक्टर के घर चोरों का धावा

नकदी व जरूरी कागजात ले गए, अस्पताल से घर लौटने पर चला वारदात का पता
less than 1 minute read
Google source verification
Day-to-day stealing in doctor's house

Day-to-day stealing in doctor's house

बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से नकदी व जरूरी कागजात ले गए। डॉक्टर दंपती शाम को हॉस्पिटल से घर लौटे तो चोरी का पता चला। बाद में पुलिस ने मौके के मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार जेएनवीसी 3बी 22 सेक्टर में रहने वाले डॉक्टर अनिल सोबति और उनकी पत्नी बुधवार को निजी अस्पताल में ड्यूटी पर गए हुए थे। वे शाम करीब 5:30 बजे घर पहुंचे तो मुख्यद्वार, कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। डॉ. अनिल ने बताया कि घर में रखे ढाई लाख रुपए और जरूरी कागजात गायब हैं।

रेकी के बाद चोरी

चोरों ने मकान की रेकी करने का बाद चोरी की। उन्हें पता था कि सुबह 11 बजे से पांच बजे तक घर में कोई नहीं रहता। इसलिए उन्होंने पूरे घर की छानबीन की। अलमारियों और पलंग की ड्रॉ में रखा सामान भी बिखेर दिया। विडम्बना है कि घर के सामने मेडिकल दुकान, वर्कशॉप व गुरुद्वारा भी है, लेकिन डॉक्टर के घर में चोरों को घुसते किसी ने नहीं देखा।

ताले फेंक गए आंगन में
चोर वारदात के बाद टूटे तालों को आंगन में फेंक गए। वारदात की सूचना पर पहुंची जेएनवीसी पुलिस ने साक्ष्य-सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग