
बीकानेर/महाजन. बीकानेर के महाजन के कंवरसेन लिफ्ट नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा महाजन कस्बे के पूली के पास का बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया गया।इस दौरान व्यक्ति की लाश मिली जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।