5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिग्गी में डूबते भाई को बचाने के प्रयास में बहन भी डूबी, दोनों की मौत

पूगल तहसील क्षेत्र के चक १८ डीओडीडी में शनिवार सुबह खेत में बनी डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Death due to drowning

Death due to drowning

बीकानेर/पूगल. पूगल तहसील क्षेत्र के चक १८ डीओडीडी में शनिवार सुबह खेत में बनी डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। पूगल कार्यवाहक एसएचओ कृष्णकुमार के मुताबिक आठ एडी निवासी राजू (१६) पुत्र पीराराम मेघवाल अपने चाचा के यहां १८ डीओडीडी आया था। शनिवार सुबह वह खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने गया। तब पैर फिसलने वह डिग्गी में गिर गया। घटना के समय डिग्गी की दूसरी ओर उसके चाचा की पुत्री गीता (१३) पुत्री रमेश मेघवाल खड़ी थी।

उसने राजू को पानी के डूबते देख बचाने के लिए दौड़ी। वह राजू का हाथ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश कर रही थी तभी वह भी डिग्गी में जा गिरी और दोनों की डूबने से मौत हो गई। कुछ समय बाद जब परिजनों ने दोनों बच्चों को डिग्गी में गिरा देखा तो उन्होंने तुरंत बाहर निकाला और दोनों को पूगल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों को मृत घोषित करने के बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

रामा-श्यामा करने आया था राजू
राजू दिवाली के मौके पर चाचा रमेश मेघवाल की ढाणी में गुरुवार को रामा-श्यामा करने आया था। शनिवार सुबह नहाने के लिए पानी निकालते समय वह डिग्गी में गिर गया। वहां खड़ी उसकी चचेरी बहन गीता पहले तो जोर-जोर से चिल्लाई और मदद के लिए पुकारा लेकिन जब कोई आता दिखाई नहीं दिया तो वह खुद ही उसे बचाने में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के समय घर पर केवल महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग