पुलिस अधीक्षक सवाई ङ्क्षसह गोदारा ने शनिवार को प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक जीवराज के तीन दोस्त श्रीडूंगरगढ़ के कांती पुगलिया, भंवर सिंह व पोकर तावणिया को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। गोदारा ने बताया कि दुर्घटना के समय तीनों दोस्त जीवराज की गाड़ी के पीछे आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इसको अनदेखा किया।