बीकानेरPublished: Mar 18, 2023 01:34:58 am
Hari Singh
एशिया की सबसे बड़ी मोठ मंडी के रूप में विख्यात है नोखा
नोखा. एशिया की सबसे बड़ी मोठ मंडी के रूप में प्रसिद्ध नोखा कस्बे को जिला बनाने की मांग गत एक दशक से हो रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 19 नए जिले बनाने की गई घोषणा में नोखा को शामिल नहीं करने से लोग मायूस हो गए। हालांकि जिले के लिए नोखा के पास आधार भी है। बीकानेर जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर और क्षेत्रफल के लिहाज से भी जिले का सबसे बड़ा उपखंड है। उपखंड में नोखा व पांचू दो पंचायत समितियां हैं। इसमें नोखा की 43 और पांचू पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। परिवहन विभाग ने भी वर्ष 2013 में नोखा में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय शुरू कर दिया था।