शहरभर में घर-घर सर्वे
शहरभर में बुखार से पीडि़त लोगों का पता लगाने के लिए सप्ताहभर से घर-घर सर्वे चल रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के 24 स्टूडेंट, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार पीडि़तों का सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान बुखार पीडि़त मिलने पर उसके रक्त की जांच कराई जा रही है। दवाओं का वितरण कर रहे हैं।