11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भाजपा मीडिया सेन्टर से रोकेगी दुष्प्रचार

बीकानेर. भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान संभाग स्तर पर मीडिया सेन्टर खोलकर कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने का काम करेगी। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांश द्विवेदी ने मंगलवार को बीकानेर में संभाग स्तरीय मीडिया सेन्टर के उद्घाटन के दौरान बातचीत में कही।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan election - BJP Media Center Inaugurated

Rajasthan election - BJP Media Center Inaugurated

बीकानेर. भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान संभाग स्तर पर मीडिया सेन्टर खोलकर कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने का काम करेगी। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांश द्विवेदी ने मंगलवार को बीकानेर में संभाग स्तरीय मीडिया सेन्टर के उद्घाटन के दौरान बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि इस बार संभाग स्तर पर पहली बार मीडिया सेन्टर खोला जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया सेन्टर के माध्यम से भाजप चुनाव के दौरान मीडिया का इस्तेमाल करने की कोशिश में है, उन्होंने कहा कि कतई नहीं। इसके जरिए भाजपा चुनाव में उनके खिलाफ दुष्प्रचार को संतुलित करने की कोशिश करेगी। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है।

बदलते रहे समय
इससे पहले द्विवेदी ने मीडिया सेन्टर का उद्घाटन किया। हालांकि आयोजनकर्ता ने सेन्टर के उद्घाटन का समय पहले दो बजे, फिर तीन बजे बाद में चार बजे किया, फिर भी शाम को उद्घाटन किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक डॉ. गोपाल जोशी, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, बिहारी लाल विश्नोई, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पाबूदान सिंह राठौड़ मीडिया की संभाग प्रभारी आरती आचार्य, डॉ. मीना आसोपा, डॉ. विमला डुकवाल तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।