
चंग पर धमाल, हुए थंब पूजन
बीकानेर. होलाष्टक की अष्टमी पर सोमवार को शहर में चार स्थानों पर थंब रोपण और पूजन के कार्यक्रम हुए। रियासतकालीन परम्परा के तहत निर्धारित स्थानों पर पहले भूमि पूजन कर थंब का जलाभिषेक किया गया। वेदोक्त मंत्रोचार के बीच थंब पर स्थित देवी-देवताओं का विविध पूजन सामग्रियों से पूजन कर थंब का रोपण किया गया। मोहल्लावासियों ने थंब पूजन कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की । थंब पूजन के साथ अब एक सप्ताह के लिए मांगलिक कार्यक्रम वर्जित हो गए है। इस दौरान युवाओं ने चंग पर धमाल प्रस्तुत की।
कीकाणी व्यास चौक में कीकाणी व्यास पंचायत सम्पति ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण दास व्यास, जे पी व्यास और बलदेव व्यास के नेतृत्व में थंब पूजन किया गया। पंडित केदार दत्त ओझा ने पूजन कार्य सम्पन्न करवाया। ब्रजेश्वर लाल व्यास के अनुसार गोपाल व्यास व सोम व्यास ने चंग पूजन कर फाग गीत प्रस्तुत किए। गणेश व्यास, श्रीबल्लभ व्यास, काला महाराज, मांगीलाल, गणेश, अरविन्द, किशन ऋतिक, यादवेन्द्र, पवन, वीर, कवि, राहुल, विट्ठल, ललित, केशव, मयंक आदि उपस्थित रहे। लालाणी व्यास चौक में पंच मक्खन व्यास के सानिध्य में थंब पूजन किया गया। पंडित श्रीकांत भाईया ने पूजन कार्य सम्पन्न करवाया। मंत्रोचार के बीच हुए थंब पूजन के दौरान बल्लभ व्यास, कानूलाल व्यास, उमेश व्यास, विष्णुकांत, तेजु, द्वारका दास, सोनू व्यास, दुर्गा व्यास आदि उपस्थित रहे।
चौथाणी ओझा चौक में श्याम सुन्दर ओझा व मदन गोपाल व्यास के सानिध्य में थंब पूजन किया गया। पंडित पूनमचंद, शत्रुघ्न व सूर्य प्रकाश ओझा ने पूजन कार्य सम्पन्न करवाया। दिनेश ओझा के अनुसार इस अवसर पर रामकिशन व्यास, रवि, विनोद,गौरी शंकर, विष्णु, शानू, लक्ष्मण, बुला महाराज, कान्हा ओझा, बंसत, राजा, टोनी और मोहल्लेवासियों ने मां लटियाल की स्तुती वंदन कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। युवाओं ने चंग पर धमाल प्रस्तुत की। सुनारो की बड़ी गुवाड़ में विविध पूजन सामग्रियों के साथ थंब पूजन किया गया। जगदीश सोनी के अनुसार इस दौरान सेवाराम, पार्षद गोपी चंद सोनी, राजू, रामचंद्र, ईसर, लक्ष्मीनारायण, केसरी, भोलाराम आदि मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
Published on:
23 Mar 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
