
बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में ही डूंगरपुर के डीईओ के बाबूओं ने अपना ऑफिस जमा लिया। यहां डूंगरपुर डीईओ ऑफिस के चार बाबू आय-व्यय का बजट बनाने में लगे हुए है। डूंगरपुर डीईओ के बाबू पूंजीलाल ने बताया कि डूंगरपुर से वार्षिक बजट में आय-व्यय बनाकर लाते हैं। उसमें कोई गलती हो जाती है।
इसीलिए निदेशालय में ही बैठकर बजट बना रहे है। इससे बजट में कोई गलती नहीं हो। इसीलिए डीईओ ऑफिस के कर्मचारी व बाबू अपने साथ लेपटॉप, प्रिंटर तथा कागज लेकर आए और निदेशालय में ही बैठकर बजट को सही करने में लग गए। डूंगरपुर जिले के लिए आखिरी दिन में यह बजट बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसीलिए विभाग के कर्मचारी व बाबू यहां बैठकर बजट बनाने में लग गए।