
सावधान: गंदले पानी से फैल सकती हैं बीमारियों
बज्जू. तेज गर्मी व लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो चुका और नहरबंदी के साथ गांवों में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। बंदी के कारण नहर में रोका गया पानी अब धीरे धीरे रंग बदलने लगा है जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। नहरबंदी को लेकर बज्जू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्य नहर की आरडी 860 से 961 के बीच नहर में ही पानी को रोका गया है। रोके हुए पानी का रंग भी अब बदलने लगा है और पानी नहर में गंदला होकर हरा हो गया और दुर्गंध भी आने लगी है।
फैल सकती हैं बीमारियां
नहर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। अब नहरबंदी के दौरान पानी इतना गंदा हो गया है कि बीमारियां फैलने का डर है। गत समय मे नहरबंदी के दौरान बज्जू के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में रोजाना 20 से 30 रोगी आते थे तो निजी अस्पताल में भी जाते थे।
नहर में गंदगी भरमार
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षो से नहर की सफाई नही होने से गंदगी जमा है। नहर में आरडी 860 से 961 के बीच जगह-जगह नहर के अंदर कींकर, घास व अन्य जलीय पौधे भारी तादाद में उगे हैं। इससे नहर का पानी गंदला होता रहा है। विभाग द्वारा सफाई नही करवाने के कारण भारी तादाद में गंदगी नहर में जमा चुकी है।
इनका कहना है
बज्जू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कोजाराम धतरवाल व डॉ. शिवराज सिद्ध ने बताया कि नहर का पानी टायफाइड, उल्टी, दस्त आदि कई रोगों को निमंत्रण दे सकता है। नहर के पानी को सीधा उपयोग में नहीं लें। नहर के पानी को पहले उबालकर फिर उसे ठंडा करके प्रयोग करने से राहत मिलती है।
Published on:
14 Apr 2022 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
