कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी
बिजली उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते शुक्रवार को कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह ६:३० से १०:३० तक सुदर्शना नगर में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह सुबह ६ से ९ बजे तक एमपी नगर सेक्टर १, २ व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। शाम ५:३० से ७:३० बजे तक पी एंड टी कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।