
तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 जुलाई को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के नवचयनित 1726 युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट और नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बुधवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते कर ली जाएं। उन्होंने समारोह के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सभी प्रतिभागियों को आमंत्रित करने, बैठक, माइक, प्रस्तावित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इनको प्रदान किया जाएगा नियक्ति पत्र
जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी, 44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, काॅलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम का सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस मनु गर्ग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. महेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण, समसा के एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
Updated on:
01 Jul 2026 07:01 pm
Published on:
01 Jul 2026 07:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
