5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक के आगे आया कुत्ता, पति-पत्नी गिरे, पत्नी की मौत

पांच दिन पहले बाइक के आगे कुता आने से सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मंगलवार को पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
बाइक के आगे आया कुत्ता, पति-पत्नी गिरे, पत्नी की मौत

बाइक के आगे आया कुत्ता, पति-पत्नी गिरे, पत्नी की मौत

बीकानेर। पांच दिन पहले बाइक के आगे कुता आने से सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मंगलवार को पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस संबंध में मृतका के रिश्तेदार स्वर्णजीत सिंह ने जेएनवीसी थाने में मर्ग दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उदासर निवासी प्रवेश यादव और उनकी पत्नी रीना यादव पांच दिन पहले नागणेचेजी मंदिर क्षेत्र से बाइक पर घर पर रहे थे। तभी बाइक के आगे कुता आने से बाइक फिसल गई, जिससे वह दोनों गिर पड़े। हादसे में रीना यादव को गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद से उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गए। बाद में परिजन शहर की एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान १७ मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखाया। बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग