
अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी ऑटो टिपर की जानकारी
बीकानेर. घर-घर कचरा संग्रहण का काम रही ऑटो टिपर की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू की है। आमजन नगर निगम की वेब साइट पर अपने वार्ड, गली-मौहल्ले में किस समय ऑटो टिपर पहुंचेगी, उसका रूट क्या है व वाहन की संख्या क्या है इसकी जानकारी उपलब्ध रहेगी। निगम क्षेत्र के सभी 80 वार्डो में घर-घर पहुंच रही ऑटो टिपर की जानकारी को वेब साइट पर रूट और समय के साथ अपलोड करने की प्रक्रिया पर निगम काम कर रहा है। नगर निगम शहर में संवेदक फर्म के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य करवा रहा है। वहीं संवेदक फर्म के माध्यम से ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से भी कचरा संग्रहित किया जा रहा है। आयुक्त सिद्धार्थ पलनिचामी एस के अनुसार यह व्यवस्था शुरू होने से आमजन को सुविधा रहेगी।
देख सकेंगे रूट और समय
आयुक्त के अनुसार डोर टू डोर कचरा संग्रहण की सुविधा से आमजन और अधिक लाभान्वित हो, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। आमजन घर बैठे ही अपने क्षेत्र में आने वाली ऑटो टिपर के रूट और क्षेत्र में पहुंचने वाले समय को जान सकेंगे। इससे कचरा निस्तारण में सुविधा रहेगी।
होगी कार्रवाई
डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए रूट, समय और वाहन संख्या की व्यवस्था निर्धारित होने के बाद अगर संबंधित एजेंसी की ओर से कोई कोताही बरती जाती है तो निगम कार्यवाही करेगा। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनिचामी एस के अनुसार कोताही सामने आने पर एजेंसी के विरुद्ध पेनल्टी भी लगाई जाएगी। आमजन निर्धारित रूट, समय पर वाहन नहीं पहुंचने की शिकायत भी कर सकेंगे।
Published on:
07 Apr 2022 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
