5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में सब्जियों की अच्छी पैदावार होने से दामों में गिरावट, आमजन को मिली राहत, देखिये वीडियो

बीकानेर में सब्जियों की अच्छी पैदावार होने से इनके दामों में गिरावट आ गई है।
2 min read
Google source verification
Vegetables

Vegetables

बीकानेर . मरुनगरी की धरती सब्जियों की उपज के लिए वरदान साबित हो रही है। बीकानेर में सब्जियों की अच्छी पैदावार होने से इनके दामों में गिरावट आ गई है। इससे आमजन को राहत मिली है। अधिकतर सब्जियों की बंपर पैदावर होने से मंडी व बाजार में रोजाना बड़ी मात्रा में सब्जियां आ रही है। इनमें नलकूप के पानी से तैयार होने वाली सब्जियां अधिक हैं। इस बार कुछ सब्जियों के दाम तो पिछले साल से आधे ही हैं।

जानकारों के अनुसार पिछले तीन साल में बीकानेर की धरती पर घीया (लौकी), ककड़ी, करेला, तुरई, खीरा, तरबूज सहित कई सब्जियों की पैदावर हो रही है। बीकानेर के आसपास के क्षेत्रों में पैदा होने वाली सब्जियां यहां की मंडियों में आ रही है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो पिछले साल भिंडी 40 रुपए प्रति किलो से ऊपर रही, जबकि इस बार इसके भाव 20 से 30 रुपए प्रति किलो तक ही हैं। तुरई पिछले साल 40 से 60 रुपए तक पहुंच गई थी, इस बार 25 रुपए किलो ही है।

ग्रीन हाउस में खीरा
बाजार में इन दिनों दो तरह का खीरा आ रहा है। इसमें एक देशी व दूसरा ग्रीन हाउस का खीरा है। बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में ग्रीन हाउस में चायनीज खीरे की बड़ी मात्रा में पैदावार हो रही है।

३०-४० क्विंटल घीया रोजाना
बीकानेर मंडी में रोजाना 30 से 40 क्विंटल घीया आ रहा है। इसी तरह ककड़ी की पैदावार भी अच्छी रही है, लेकिन अभी भीषण गर्मी के चलते आवक घट गई है। इसके अलावा ऐलनाबाद व पीलीबंगा से बड़ी मात्रा में टमाटर आ रहे हैं।

मंदी का दौर
सब्जी विक्रेता संजय रूपेला ने बताया कि इस बार बंपर पैदावार होने से बाजर में हर सब्जी की भरमार है। इस बार मंदी का दौर भी है। हलांकि आमजन को सस्ते दामों में सब्जियां मिल रही हैं। खपत पर्याप्त है, उत्पादन अधिक है। बीकानेर में पैदा होने के साथ साथ बाहर से भी आ रही है।

शहर में ये हैं भाव
सब्जी भाव
भिंडी 25
आलू 15
घीया 10 से 15
टमाटर 10 से 15
प्याज 12
तुरई 20 से 30
टिंडे 20-30
हरी मिर्च 10 से 12
शिमला मिर्च 15-20
पेठा 10
काकडिया 15
तरबूज 10 से 15
काचर 10-30
देशी खीरा 15-20
चायनीज खीरा 40
देशी बैंगन 20
(खुदरा भाव रुपए प्रति किलो)

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग