
शस्त्र व शास्त्र के साथ मां दुर्गा का किया पूजन
बीकानेर. क्षत्रिय सभा की ओर से बीदासर हाउस में विजय दशमी पर्व मनाया गया। मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन किया गया। पूर्व महाराजा गंगांसिंह, शेखावटी के संस्थापक महाराव शेखाजी एवं चूरू के शासक राव बणीर की जयन्ती पर उनके चित्र का पूजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
सभा अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने शस्त्र व शास्त्र का पूजन किया।
ब्रिगेडियर जगमाल सिंह, रवीन्द्र सिंह मोकलसर, प्रकाश सिंह काली पहाड़ी व शम्भुसिंह ने विचार रखे। नीतू कंवर ने वीर रस की ओजपूर्ण कविता पाठ किया। इस दौरान आमसभा का भी आयोजन किया गया। बजरंग दल के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम मंगलवार को गोगागेट स्थित गौड़ी पाश्र्ववर नाथ भवन में आयोजित किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत विहिप महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा तथा बजरंग दल संयोजक सूरज पुरोहित ने भारत माता,भगवान श्रीराम और हनुमान जी के फोटो के आगे दीप प्रज्वलित कर की। महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य ने बताया की विहिप और बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी का शस्त्र पूजन किया जाता है।
बजरंग दल महानगर संयोजक सूरज पुरोहित ने बजरंग दल की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया। विहिप महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने बताया की जब भी धर्म की हानि होती थी हमारे पूर्वजों ने धर्म की पुन:स्थापना के लिए शस्त्र उठाए।
द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर सभी तीरंदाजों और पदाधिकारियों ने धनुष पूजा शस्त्र पूजा की । सभी खिलाडिय़ों ने अपने धनुष व तीर को तिलक कर मौली बांधी और आगे अच्छा खेल प्रदर्शन करने की प्रतिज्ञा ली। संस्था के प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष गणेश लाल व्यास भी उपस्थित रहे।
Published on:
09 Oct 2019 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
