5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहाँ बनेगा 72 फीट का रावण, पढ़े पूरी खबर

दशहरा उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां परवान पर हैं। कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनका दहन 19 अक्टूबर को दशहरे पर होगा।
2 min read
Google source verification
Dussehra festival

Dussehra festival

बीकानेर. दशहरा उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां परवान पर हैं। कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनका दहन 19 अक्टूबर को दशहरे पर होगा। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज मैदान, धरणीधर मैदान व भीनासर में रावण परिवार के पुतले बनाए जा रहे हैं। साथ ही शहर में निकलने वाली झांकियों को लेकर कलाकारों का चयन किया जा रहा है।

दशहरा कमेटी भीनासर की ओर से इस बार 72 फीट लंबा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर हरिओम सुथार, मनमोहन सेवग, श्रीधर सोलंकी, सीताराम सोलंकी, घनश्याम सुथार, विष्णु सुथार, पुखराज आदि भागीदारी निभा रहे हैं। कमेटी ने दशहरे पर मैदान क्षेत्र में साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था करने की मांग उठाई है।


नवरात्र महोत्सव 14 को
बीकानेर. राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 अक्टूबर को डागा चौक स्थित कृष्णा सदन में नवरात्रा दुर्गा पूजा व डांडिया उत्सव मनाया जाएगा। समिति के विकास शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा की विशेष पूजा, आरती के बाद शाकद्वीपीय समाज की ओर से सामूहिक गरबा डांडिया रास खेला जाएगा।

पात्रों का होगा चयन
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इसकी झांकियों के लिए पात्रों का चयन रविवार को किया गया। चयन कमेटी में विकास भोला, गिरिराज, गणेश पांडे, मुकेश किंगर, अनिल तुल्याणी, प्रवीण अरोड़ा शामिल थे।

परीक्षा तिथि में बदलाव की गुहार
बीकानेर. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन व विवि प्रशासन को अलग-अलग ज्ञापन दिया है। अभ्यर्थी सुशील कुमार भाटी ने बताया कि विवि की ओर से १४ अक्टूबर को प्रोग्राम सहायक और चयन बोर्ड की ओर से तकनीकी सहायक के पदों के लिए भर्ती परीक्षा होनी है। दोनों परीक्षा एक दिन होने से कई बेरोजगार वंचित रह जाएंगे। इसलिए परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग