26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / बीकानेर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जमीन में 35 किलोमीटर गहराई में हुई हलचल

बीकानेर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जमीन में 35 किलोमीटर गहराई में हुई हलचल

शनिवार सुबह बीकानेर में उस समय भय का माहौल हो गया जब वहां भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक धरती के कांपते ही लोगों में अफरा—तफारी मच गई। हालांकि इससे जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Jun 2020, 2:21 PM IST

Nepal earthquake

नेपाल में भूकंप के झटके।

बीकानेर। शनिवार सुबह बीकानेर में उस समय भय का माहौल हो गया जब वहां भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक धरती के कांपते ही लोगों में अफरा—तफारी मच गई। हालांकि इससे जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

शनिवार सुबह 10.26 बजे बीकानेर में आए भूकंप का केंद्र 30 डिग्री उत्तर व 69.5 डिग्री पूर्व रहा और जमीन में भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर दर्ज की गई है। नई दिल्ली स्थित भूकंप मापी केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है।

केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार अरावली पर्वतमाला में जमीन की प्लेटों में हो रही हलचलों के कारण भूकंप आना प्रमुख कारण बताया गया है। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता अधिक होने पर भूकंप के आॅफ्टर शॉक भी आने की आशंका बनी रहती है। शनिवार सुबह आए भूकंप से फिलहाल बीकानेर में जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।