6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग के बेरोकटोक तबादले जारी

Education department bikaner- छह प्रधानाचार्य की तबादला सूची और जारी
less than 1 minute read
Google source verification
Education department bikaner continues release transfer list

शिक्षा विभाग के बेरोकटोक तबादले जारी

बीकानेर. राज्य सरकार ने भले ही 30 सितम्बर को तबादलों पर रोक लगा दी लेकिन शिक्षा विभाग में छठे दिन भी बेरोकटोक तबादले का खेल चलता रहा। रविवार को अवकाश के दिन ६ प्रधानाचार्य की तबादला सूची सामने आई। इस सूची को स्थानांतरण अथवा संसोधन के रूप में 29 सितम्बर की तारीख में जारी किया गया है।

शिक्षा निदेशालय माध्यमिक के निदेशक की ओर से जारी तबादला सूची में जोधपुर के दो, जैसलमेर, अलवर, चूरू और अजमेर जिले में कार्यरत एक-एक प्रधानाचार्य का तबादला किया गया है। चूरू में कार्यरत प्रधानाचार्य को बीकानेर लगाया है। वहीं जैसलमेर से एक प्रधानाचार्य को श्रीगंगानगर लगाया गया है।

अभी 30 तारीख का आना शेष

शिक्षा विभाग में १ से ६ अक्टूबर के बीच जारी सैकड़ों व्याख्याताओं और प्रधानाचार्य के स्थानांतरण की तबादला सूची २९ अक्टूबर की तारीख में जारी हुई है। अभी तबादलों पर रोक का अंतिम दिन ३० अक्टूबर शेष है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पीछे की तारीखों में तबादलों ने विभाग की पारदर्शिता को तार-तार कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग