5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण : जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

बोर्ड परीक्षा व्यवस्था और परिणाम हो बेहतर  
less than 1 minute read
Google source verification
education Department news

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण : जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यालय और टीटी कॉलेज का निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारियों व विभाग के अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समसा कार्यालय में जिला अकादमिक समूह व जिला कोर गु्रप की संयुक्त बैठक हुई। निदेशक डिडेल ने बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम व परीक्षाओं के व्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। इसके लिए जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा से पहले केन्द्राधीक्षकों की बैठक कर निर्देश देने तथा परीक्षा के दौरान ब्लॉक स्तर का आतंरिक दस्ता नियुक्त कर निगरानी करने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) उमाशंकर किराडू ने बोर्ड परीक्षा आयोजन के बारे में नवीन दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया और किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिति में जिला कंट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश दिए।


बैठक में सहायक परियोजना समन्वयक भंवरलाल शर्मा ने एसआईक्यूई सर्टिफि केशन, स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार व पीईईओ एमपीआर भरने जानकारी दी। डाईट प्राचार्य दयाशंकर अरड़ावतिया ने समस्त प्रशिक्षणों के लिए सुयोग्य केआरपी चयन के लिए निर्देश दिए। कोलायत सीबीईओ मोहम्मद इस्माइल ने विद्यालय अवलोकन के विभिन्न प्रपत्रों को भरने के बारे में जानकारी दी। नोखा सीबीईओ मोहम्मद सलीम ने मिड डे मील संचालन व अवलोकन के दौरान रही त्रुटियों में सुधार में अपने सुझाव दिये। बैठक में आमंत्रित प्रधानाचार्या अमीना फातिमा ने शनिवारीय बाल सभा चौपाल आयोजन की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ सीबीईओ धर्मपाल सिंह, एडीईओ सुनिल बोड़ा, पीईईओ पृथ्वीराज लेघा, ईश्वर लाल, शिवशंकर चौधरी, श्रीकृष्ण चौधरी, एसीबीईओ महेन्द्र सिंह शेखावत, शिवनारायण भादू आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग