8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan School Time Change: स्कूलों का समय अब 16 अक्टूबर से बदलेगा, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

Rajasthan School Time Change: प्रदेश में सरकारी स्कूलों का समय पूर्व की भांति यथावत ही रखा गया है। अर्थात सभी स्कूल 15 अक्टूबर तक सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही संचालित होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 1 Oct 2023, 2:01 PM IST

School news pic

School news pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बीकानेर। Rajasthan School Time Change: प्रदेश में सरकारी स्कूलों का समय पूर्व की भांति यथावत ही रखा गया है। अर्थात सभी स्कूल 15 अक्टूबर तक सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही संचालित होंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक कानाराम ने शनिवार रात आदेश जारी किया। आदेश में शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए बताया है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। जबकि आमतौर पर एक अक्टूबर से एकल पारी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से चार बजे तक होता है। गर्मी को देखते हुए 15 अक्टूबर तक समय यथावत रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अब 16 अक्टूबर से विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय यथावत रखने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की बेटी नीतू ने लहराया एवरेस्ट बेसकैंप पर तिरंगा, दुर्गम हालात में पहुंचीं पीक पर

गांधी जयंती का अवकाश रद्द
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। इस दिन स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त तथा 26 जनवरी की तर्ज पर दो अक्टूबर को भी स्कूलों में उत्सव मनाया जाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक, कविता, अभिनय आदि गतिविधियां आयोजित कराई जाएं। साथ ही गांधी दर्शन से संबंधित डॉक्यूमेन्ट्री फीचर फिल्म अथवा अन्य संदर्भ साहित्य से संबंधित दर्शय सामग्री का प्रदर्शन करवाया जाए।